Published / Updated On:
बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF Download
बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti for free using the download button.
PDF Name | बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF |
No. of Pages | 4 |
PDF Size | 0.89 MB |
Language | English |
Category | Religion & Spirituality |
Source | pdffile.co.in |
Download Link | Available ✔ |
Downloads |
बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप बजरंगबली आरती / Bajrangbali Aarti PDF प्राप्त कर सकते हैं। बजरंगबली, हनुमान जी के अनंत दिव्य नामों में से एक है। हिन्दू सनातन धर्म में हनुमान जी को शक्ति, साहस तथा ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है। जिन जातकों के मन में अकारण व अज्ञात भय बना रहता है उन्हें भी हनुमान जी की भक्ति अवश्य करनी चाहिए।
हनुमान जी न केवल समस्त प्रकार के संकटों से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं अपितु भगवान राम जी की अनन्य भक्ति भी अपने भक्तों को प्रदान करते हैं। हनुमान जी की दैवीय कृपा प्राप्त करने के लिए आप श्री बजरंगबली चालीसा का पाठ अवश्य करें तथा चालीसा पाठ पूर्ण होने पर श्री बजरंगबली जी की आरती का गायन भी अवश्य करें।
बजरंगबली आरती / Bajrangbali Aarti Lyrics in Hindi PDF
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
बजरंगबली आरती के लाभ / Benefits of Bajrangbali Aarti
- श्री बजरंगबली जी की भक्ति से श्री राम जी की कृपा भी प्राप्त होती है क्योंकि बजरंगबली जी राम जी के परम भक्त हैं।
- इस आरती के नियमित गायन से व्यक्ति के अन्तर्मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- बजरंगबली जी की यह आरती जातक को निर्भय अथार्त भयमुक्त बनाती है।
- बजरंगबली जी के विधिवत पूजन से बल, बुद्धि तथा विद्या प्राप्त होती है।
- यदि आपको दुस्वप्न आते हैं तो यह आरती आपके लिए सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध होगी।
- बजरंगबली की कृपा से विभिन्न प्रकार के रोग, दोष आदि से मुक्ति मिलती है।
You can download Bajrangbali Aarti PDF by clicking on the following download button.
बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF Download Link
REPORT THISIf the download link of बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If बजरंगबली आरती | Bajrangbali Aarti is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.